भागलपुर जिले के नवगछिया शहर में गुरुवार को भीषण गर्मी के दौरान दिन में सात घंटे तक बिजली गुल रही | जिसके कारण सैकड़ों लोगों के मोबाइल तक डिस्चार्ज हो गए | साथ ही उपभोक्ता काफी परेशान भी हो गए | इस विद्युत आपूर्ती में बाधा की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गयी थी |
इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नवगछिया में एनएच के किनारे 33 हजार वॉल्ट के तार को बदला जा रहा है | जिसकी वजह से आपूर्ती को बाधित करना पड़ा |
