ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गुजरात में भारी बारिश, शहरों में बाढ़ के हालात



गुजरात में हो रही भारी बारिश के चलते कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 5 घंटे से अहमदाबाद में कुछ इलाकों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो चुका है। देर रात के बाद शुरू हुई भारी बारिश से शहर पानी से लबालब हो गया है। सभी इलाकों में पानी घुटनों तक भर गया है। भारी बारिश के चलते शहर के सभी स्कूल और कॉलेजों को एहतियात के तौर पर आज बंद कर दिया गया है। खासतौर पर अहमदाबाद के पूर्वी इलाके के हालात खराब हैं।
गुजरात में केवल अहमदाबाद ही नहीं बल्कि सूरत, वडोदरा, नवसारी, भरूच और नर्मदा जिले में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि अगर जरूरी ना हो तो घर के बाहर न निकलें। वही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा मुंबई अहमदाबाद के बीच रेल यातायात पर भी बारिश का बुरा असर हुआ है। ट्रेनें या तो रद्द कर दी गईं हैं या घंटों देरी से चल रही हैं।
गुजरात में पिछली देर रात से लगातार हो रही बारिश की बजह से चारों ओर पानी ही पानी है। अब कुछ बारिश रुकी है तो सड़कों पर ट्रेफिक दिखाई दिया। अहमदाबाद के आठ अंडरपास में पानी भर गया है। जिससे अंडरपास बंद कर दिए गए है। जिससे पूर्व और पश्चिम अहमदाबाद का संपर्क टूट गया है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।