नवगछिया स्थित मदन अहिल्या महिला कालेज में पिछले कई महीनों से जहां अँग्रेजी की पढ़ायी शिक्षक की कमी के कारण बाधित है | वहीं महाविद्यालय या विश्व विद्यालय प्रशासन द्वारा इसके समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है | जिसके कारण इस कालेज की छात्राओं का भविष्य अंधकार में पड़ता जा रहा है |
जानकारी के अनुसार इस कालेज की अँग्रेजी की प्रो0 ज्योति काफी दिनों से लंबी छुट्टी पर हैं | जो पहले तो दुबई या लंदन गयी हुई थी | अब पुनः शैक्षणिक कार्य से विदेश चली गयी हैं | इसके अलावा एक मात्र शिक्षक हैं अवधेश झा | जो सभी क्लास नहीं ले पाते हैं | जिसके फलस्वरूप इस कालेज की छात्राओं का भविष्य अंधकार में पड़ता जा रहा है |
