झुलनोत्सव के अंतिम दिन और सावन की पूर्णिमा के मौके पर नवगछिया स्थित गरीब दास ठाकुरबाड़ी मंदिर के शिवालय में बर्फानी बाबा अमरनाथ की झांकी प्रस्तुत की गयी है |
इस बर्फानी बाबा अमरनाथ की झांकी को पूरी तरह से बर्फ से ही बनाया गया है |
जिसे देखते ही बरबस बाबा अमरनाथ की याद ताजा हो आती है |
जहां चारों तरफ बर्फ ही बर्फ का नजारा है |
इसी बीच बाबा भोले शिव का आकर्षक शिवलिंग भी बर्फ का ही बना है |