ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

डांस क्लब ने मनाया दूसरा स्थापना दिवस

नवगछिया मील टोला स्थित नवगछिया डांस क्लब
का द्वितीय स्थापना दिवस 21 अगस्त को हर्षोल्लाष पूर्वक मनाया गया | इस मौके पर मुख्य अतिथि बनारसी लाल सर्राफ कालेज के व्याख्याता दिलीप कुमार एवं क्लब के प्रशिक्षक एंकर राजा ने कहा कि कला एवं नृत्य के प्रति गहरी अभिरुचि व आस्था जरूरी है |
इस मौके पर क्लब के साक्षी प्रिया, पूजा, निशा, शिवानी, भावना, निधि इत्यादि छात्रों ने संगीत के धुनों पर नृत्य प्रस्तुत कर सबों का मन मोह लिया है |
वहीं इस मौके पर पिन्टू सम्राट , संतोष, बलराम, सुमन सौरभ, अविनाश अभिनव, अभिषेक राजा, सहित क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे | साथ ही रक्षा बंधन का मौका होने पर क्लब की छात्राओं ने मौजूद लोगों को राखी भी बांधी |