ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के मदन अहिल्या कालेज में मनेगी गुरु पूर्णिमा

स्वामी आगमानन्द जी महाराज के लगातार बढ़ते शिष्यों की संख्या को देखते हुए इस बार गुरु पूर्णिमा का आयोजन नवगछिया के मदन अहिल्या कालेज में मनाया जायेगा | यह जानकारी शक्ति पीठ के अध्यक्ष
अनिमेष सिंह ने एसएमएस के माध्यम से दी है |
जिसमें बताया गया है कि गुप्त नवरात्र में पूज्य गुरुदेव का दीक्षा समारोह 16 जुलाई को सुबह आठ बजे से तथा अष्टमी निशा पूजा खगड़ा ( नवगछिया ) में होगा | इसके दूसरे दिन 17 जुलाई को सुबह आठ बजे से दीक्षा समारोह तथा नवरात्र का हवन पचगछिया ( नवगछिया ) में होगा | इसके अलावा गुरु पूर्णिमा का आयोजन 22 जुलाई को नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कालेज में मनाया जायेगा | जहां बिहार के कई जिला के हजारों शिष्य भाग लेंगे | साथ ही कई राज्यों से भी सैकड़ों शिष्यों के आने की संभावना है |