भागलपुर जिला परिषद के बिहपुर पश्चिम सीट के लिए आज रविवार को हो रहे उपचुनाव के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया | मतगणना कल बिहपुर प्रखंड मुख्यालय में होगी । यह जानकारी
इस चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह ज़ोनल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया अखिलेश कुमार ने दी है |
उनके अनुसार मतदान सुबह सात बजे से प्रारम्भ हो गया था | जो शाम पाँच बजे तक चला | कहीं से भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है |
वहीं हरियो गाँव से खबर मिल रही थी कि नवगछिया उपकारा में बंद हरियो पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के इशारे पर उनके लोग गाँव में दवाब बना रहे हैं | इसके साथ ही यह भी खबर मिल रही थी कि हरियो के बूथ नम्बर सात पर मौजूद मतदान कर्मी वोटिंग मशीन को बार बार जा कर घूमा कर रखा देता है | जिससे मतदाताओं को अपने प्रत्याशी का सीरियल देखने तथा मतदान करने में परेशानी होती है |
इसके अलावा बीएमसी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर दो गुटों में रह रह कर तनाव की स्थिति बन कर समाप्त हो रही है | औलियाबाद खड़ी भंडार के पीछे स्थित मतदान केंद्र पर कुछ लोगों द्वारा जबरन अपने पक्ष में मतदान कराये जाने की सूचना मिल रही थी |