ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सज्जन के बरी होने विरोध में दो दर्जन ट्रेनें रोकी गयी

दिल्ली में कड़कड़डूमा अदालत द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के मुख्य आरोपी सज्जन कुमार को बरी करने के मामले में सिख जत्थेबंदियों में भारी रोष पाया जा रहा है। दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी विरोध शुरू हो गया है ।

 इसी के तहत रविवार को सिख जत्थेबंदियों द्वारा रेल रोको आंदोलन के तहत प्रदर्शनकारियों ने फिरोजपुर रेल मंडल में दो दर्जन ट्रेनों को कई घंटे तक रोककर रखा, इसके कारण हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बहुत सी ट्रेनों के चार घंटे से भी ज्यादा समय तक रुकी रहने के कारण यात्रियों को खाने पीने की किल्लत की भारी समस्या झेलनी पड़ी ।
रेलवे विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को जालंधर से चेन्नई जाने वाली ट्रेन नंबर 16032 लुधियाना में करीब पांच घंटे तक रोकी गई। जालंधर कैंट से नई दिल्ली को जाने वाली गाड़ी संख्या 14682 लुधियाना में चार घंटे बीस मिनट तक, अमृतसर से सहरसा जाने वाली ट्रेन नंबर 12204 फिल्लौर में तीन घंटे चालीस मिनट, अमृतसर से अंबाला जाने वाली ट्रेन संख्या 74040 चार घंटे आठ मिनट तक रोकी गई। इसी तरह अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12014 को तीन घंटे बीस मिनट फगवाड़ा में, अमृतसर से चंडीगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 12242 को जालंधर कैंट स्टेशन पर तीन घंटे बीस मिनट, अमृतसर से ही श्री नादेड़ साहिब को जाने वाली ट्रेन नंबर 12715 को ब्यास स्टेशन तीन घंटे तीस मिनट तक प्रदर्शनकारियों ने रोककर रखा।
वहीं, अमृतसर से ही कोचीविल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12484 को अमृतसर स्टेशन पर ही तीन घंटे पचास मिनट तक, अमृतसर से नई दिल्ली को जाने वाली ट्रेन नंबर 12460 को अमृतसर में ही तीन घंटे पचास मिनट, अमृतसर से सहरसा को जाने वाली ट्रेन नंबर 15210 को अमृतसर में तीन घंटे पचास मिनट, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर 12054 को अमृतसर में तीन 45 मिनट, अमृतसर से कटिहार जाने वाली ट्रेन नंबर 15708 को तीन घंटे 45 मिनट, अमृतसर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 12926 को तीन घंटे पांच मिनट, अमृतसर से ही दादर जाने वाली गाड़ी संख्या 11058 को तीन घंटा बीस मिनट, अमृतसर से सियालदाह जाने वाली ट्रेन नंबर 12380 को 35 मिनट के लिए अमृतसर में रोक कर रखा गया। वहीं, अमृतसर से जामनगर को जाने वाली ट्रेन नंबर 14074 को अमृतसर में 25 मिनट प्रदर्शनकारियों ने रोक कर रखा। इसी तरह हावड़ा से अमृतसर आने वाली ट्रेन नंबर 13005 को आउट साइड लुधियाना पर चार घंटे बीस मिनट, बिलासपुर से अमृतसर आने वाली ट्रेन को तीन घंटे पचास मिनट, लुधियाना से फिरोजपुर आने वाली ट्रेन नंबर 74961 और 14629 नंबर ट्रेनों को लुधियाना में क्रमश: साढ़े चार घंटे व तीन घंटे बीस मिनट रोका गया।
यहीं नहीं, फिरोजपुर से लुधियाना जाने वाली ट्रेन नंबर 54446 को स्टेशन से कुछ ही दूरी तीन घंटे 55 मिनट, अमृतसर से पठानकोट जाने वाली ट्रेन नंबर 14633 को बटाला में एक घंटा पांच मिनट, होशियारपुर से अमृतसर आने वाली गाड़ी नंबर 74023 को दो घंटा बीस मिनट और बठिंडा से फिरोजपुर आने वाली गाड़ी नंबर 54561 को गोनियाना के पास एक घंटा चालीस मिनट के लिए प्रदर्शनकारियों ने रोक कर रखा ।
उधर, इस मामले में रेलवे मंडल के डीआरएम नरेश चंद्र गोयल का कहना है कि मंडल में किसी भी जगह से कोई अप्रिय घटना होने का कोई समाचार नहीं है ।