नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरौनी चौक एनएच-31 के पास शनिवार
की देर रात बोलेरो और ट्रक के आमने- सामने की टक्कर में छह व्यक्ति गंभीर
रूप से घायल हो गए।
इस संबंध मे रंगरा चौक ओपी प्रभारी सुभाष बैद्यनाथन ने बताया कि सभी लोग एक शादी समारोह से बोलेरो गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। ट्रक ड्राइवर भागने मे सफल रहा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक ड्राइवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं इस सड़क दुर्घटना में घायल रंगरा निवासी विनोद मिश्र, नीलम देवी, सोनी मिश्र, रूबी कुमारी, अभिषेक मिश्र और विशाल कुमार मिश्र का अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।