नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखण्ड के पत्रकार राजेश भारती पत्नी सहित एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं | जिन्हें स्थानीय चिकित्सकों ने सिलीगुड़ी रेफर कर दिया दिया है |
जानकारी के अनुसार पत्रकार राजेश भारती शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी को आंगनबाड़ी केंद्र पर छोड़ने बाइक से जा रहे थे | इस दौरान जैसे ही यह बाइक से एनएच पर चढ़े कि बगल से तेज रफ्तार से आ रही विक्टा गाड़ी की चपेट में आ गए | जिसकी वजह से उनकी पत्नी का पैर क्षतिग्रस्त हो गया | साथ ही जहां पत्रकार राजेश भारती के सर में कई जगहों पर गंभीर चोट आई है | वहीं उनके नाक, कान और मुंह से काफी खून बहा है | जिसे गंभीर स्थिति में तुरंत सिलीगुड़ी भेजा गया है |