नवगछिया स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर एक और अतिरिक्त शीतल पेय जल की सुविधा बहाल होगी | जो स्थानीय व्यवस्था के सहयोग से स्टेशन परिसर में लगाई जायेगी | साथ ही नवगछिया स्टेशन परिसर में बैंक
एटीएम भी लगवाने का प्रयास किया जा रहा है |
यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के वरीय मण्डल प्रबन्धक सोनपुर के बीएनपी वर्मा ने एक अनौपचारिक मुलाक़ात के दौरान शुक्रवार कों नवगछिया में बताई | वे अपने निजी कार्य से नवगछिया स्टेशन पर पहुंचे थे | जहां सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य दयाराम चौधरी, प्रमुख व्यवसायी राज कुमार सर्राफ, संतोष भगत, नवगछिया के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रमेश प्रसाद, नवगछिया स्टेशन अधीक्षक केएन झा, टिकट निरीक्षक राम बालक यादव सहित कई पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर अन्य समस्याओं की जानकारियाँ दीं |