ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में हुई लगभग एक दर्जन नन बैंकिंग कंपनियों के कार्यालयों की जांच

बिहार के विभिन्न जिलो में चल रही चिटफंड जैसी नन बैंकिंग कंपनियों के कार्यालयों की जांच के दौरान नवगछिया एसपी शेखर कुमार के निर्देश पर नवगछिया में भी शुक्रवार को लगभग एक दर्जन
चिटफंड व नन बैंकिंग कंपनियों के कार्यालयों की जांच की गयी |
इस दौरान नवगछिया थानाध्यक्ष प्रमोद पोद्दार को जहां प्रयाग ग्रूप ऑफ कंपनीज़, रोज वैली, स्वाभिमान सहित कई कंपनियो के कार्यालय बंद भी मिले | वहीं वारिस ग्रुप, एंगेला एग्रो टेक, राहुल हाई राइज़, रमेल इन्फोटेक सहित कई के कार्यालय खुले पाये गए | वहाँ मौजूद कार्यकर्ताओं से मिली विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ भी काफी चौकाने वाली थी |
बिहार सरकार द्वारा उठाए जा रहे कड़े कदम के बदौलत नवगछिया में कार्यरत किसी कंपनी ने अपना बोर्ड बदल दिया | तो कई ने कंपनियों का बोर्ड तक गायब कर दिया है | वहीं कई कंपनियों के नाम ही बदल दिये गए हैं |