ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नॉर्थ जॉन ने जीता साफ्टबाल क्रिकेट का फाइनल मैच

भागलपुर जिला साफ्टबाल क्रिकेट संघ के तत्वावधान में रविवार को आयोजित जिला साफ्टबाल प्रतियोगिता के दौरान नॉर्थ जॉन ने 17 रनों से फाइनल मैच जीत लिया | वहीं मैन ऑफ द मैच
मनीष कुमार को घोषित किया गया | मौके पर ही मैन ऑफ द सीरीज के  खिताब से सत्यम कुमार को नवाजा गया |
नवगछिया स्थित हाई स्कूल के मैदान में भागलपुर जिला साफ्टबाल क्रिकेट संघ के तत्वावधान में रविवार को आयोजित जिला साफ्टबाल प्रतियोगिता का  फाइनल मैच नॉर्थ जॉन और ईस्ट जॉन के बीच खेला गया | इस दौरान नॉर्थ  जॉन ने पहले खेलते हुए 15 ओवरों में 85 रन बनाया | जिसमें दीपक ने 22, अनुराग ने 12, आशुतोष ने 11 रनों का योगदान दिया |
जिसके जवाब में ईस्ट जॉन कुल 68 रन ही बना सकी | इस दौरान मनीष ने 3 और मोनाजीर ने 4 विकेट लेकर मैच को काफी आकर्षक बना दिया |
इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, आयोजन अध्यक्ष रामदेव यादव, उपाध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय, संयोजक घनश्याम प्रसाद, जेम्स, सचिव बसंत सिंह अंपायर अशोक सिंह तथा प्रमोद शर्मा आदि कई प्रमुख लोग मौजूद थे |