नवगछिया पुलिस जिला में एक थाना ऐसा भी है जहां थाना में वारंट तक सुरक्षित नहीं है | इस थाना द्वारा वारंट निर्गत किए गए न्यायालय से दुबारा उक्त वारंट निर्गत करने का अनुरोध किया गया है |
जानकारी के अनुसार यह मामला खरीक थाना का है | जहां इस थाना की ऐसी हालत को देखते हुए नवगछिया व्यवहार न्यायालय स्थित अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय ने नवगछिया एसपी से सभी थानों में लंबित वारंटों का हिसाब तलब किया है | जिससे न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटों की सही स्थिति का पता लगाया जा सके |
वहीं एक मामला भागलपुर के एक थाना से भी जुड़ा है | जिसके द्वारा भी कुछ ही दिनों पहले वारंट के गुम होने की बात बता कर दूसरा वारंट मांगा गया था | जहां नवगछिया के उक्त न्यायालय द्वारा दूसरा वारंट निर्गत नहीं किया गया | साथ ही उसकी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश जारी किया गया था |
यह मामला मोजाहिदपुर थानासे संबन्धित बताया गया है | जहां के पुलिस पदाधिकारी ने 6 मई को नवगछिया की उक्त अदालत को बताया कि वारंट से संबन्धित नाम और पते का कोई भी व्यक्ति इस थाना क्षेत्र में नहीं है | जबकि मामला कई वर्षों पुराना है | जिसमें नवगछिया थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया था | इस मामले में भी संबन्धित न्यायालय द्वारा नवगछिया तथा भागलपुर के एसपी से स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है |