ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया की स्वाती, स्नेहा और अनुशिखा ने सीबीएसई 10 में लहराया परचम


नवगछिया की छात्राओं ने ही सीबीएसई 10 के परीक्षा परिणामों में भी आगे की बाजी मारी है | जिन्होने इस दौरान अपना अव्वल प्रदर्शन किया है | ये छात्राएँ हैं स्वाती, स्नेहा और अनुशिखा | इनमें से स्वाती सुमन और
अनुशिखा ने अधिकतम अंक टेन सीजीपीए प्राप्त किया है | वहीं स्नेहा आनंद ने 9.8 सीजीपीए प्राप्त किया है | इनमें से स्वाती सुमन जहां बाल भारती विद्यालय की छात्रा रही है | वहीं स्नेहा आनंद सावित्री पब्लिक स्कूल तो अनुशिखा बाल भारती स्कूल की छात्रा रही है |

सीबीएसई 10 की परीक्षा का गुरुवार को आए परिणाम के तहत सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू ने बताया कि इस स्कूल के पुराने छात्रों में से नौ छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था | जिसमें सभी ने अच्छी सफलता हासिल की है | जिसमें से स्नेहा आनंद को 9.8, श्रेया गुप्ता और कुमार सानू को 9.4, सोमनाथ, सृष्टि और रूपेश को 9.2, मुस्कान झा को 8.6, अभिनव को 8.6, साजन को 8.0 सीजीपीए अंक प्राप्त हुए हैं | इस मौके पर सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू ने सभी सफल छात्र और छात्राओं को स्कूल बुला कर मिठाइयाँ खिलायी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की | जहां मौके पर इन छात्रों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल भी लगा कर खुशी का इजहार किया |
वहीं बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य राजीव प्रसाद ने बताया कि इस विद्यालय के पुराने छात्रों में से 30 छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था | जिसमें से एक को 10, 9 छात्रों को 9.0 से 9.8, 16 छात्रों को 8.0 से 8.8 तथा 4 छात्रों को 7.6 से 7.8 सीजीपीए अंक प्राप्त हुए हैं |
साथ ही बाल भारती स्कूल के प्राचार्य मुरारी लाल पंसारी ने बताया कि इस विद्यालय के पुराने छात्रों में से 41 छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था | जिसमें से एक को 10 तथा 10 छात्रों को 9.0 से 9.8, 24 छात्रों को 8.0 से 8.8 तथा 7 छात्रों को 7 से 7.8 सीजीपीए अंक प्राप्त हुए हैं |