ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ट्रक में टेम्पू ने मारी टक्कर, एक की मौत, 5 घायल

भागलपुर से नवगछिया आ रही एक टेम्पू की नवगछिया एनएच 31 से सटे पकरा मोड के समीप खड़ी एक ट्रक से टक्कर हो गयी | जिसके फलस्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 5 लोग घायल हो गए | सभी घायलों का

प्राथमिक उपचार नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया | जहां से चार को बेहतर इलाज के लिये भागलपुर स्थित जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया | यह सड़क दुर्घटना गुरुवार की रात लगभग नौ बजे की है |
इस सड़क दुर्घटना में मृतक की पहचान नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर सहायक थाना के मौजमा निवासी सिंटू चौधरी के रूप में हुई है | जबकि घायलों में मौजमा निवासी रवि कुमार राजी (21वर्ष), जेल रोड तिलकामांझी निवासी सुमित कुमार (30), नवटोलिया खगडिया निवासी शिव चंद्र कुमार (25), गोगरी खगडिया निवासी मो0 इलियास(65) तथा कटिहार के नितीश कुमार चौबे शामिल हैं | जिनमें से नितीश कुमार चौबे का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है | शेष चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु भागलपुर भेज दिया गया |