बिहार के पुर्णिया जिला अंतर्गत पड़ने वाले रुपौली विधान सभा क्षेत्र की विधायक बीमा भारती के पीए संतोष मंडल की खोज इन दिनों नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में भी जारी है | इसके लिए कई दियारा के इलाकों में
पुलिस खाक छान रही है | साथ ही कई जगहों पर अपने भेदियों को लगाया है |
चूंकि पुर्णिया जिला से सटा नवगछिया पुलिस जिला का क्षेत्र अपराधियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित क्षेत्र (सेफ जोन ) माना जाता है | इस क्षेत्र में कई ऐसी जगह हैं जहां अपराधी आसानी से लंबे समय तक छिप कर रह सकते हैं | साथ ही अपने शिकार को भी आसानी से रख सकते हैं | जिसका पुलिस को भनक तक लगाना आसान नहीं हैं |
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों रुपौली क्षेत्र के विधायक बीमा भारती ने अपने पीए सह मुखिया पुत्र संतोष मण्डल के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी | तब से उसकी खोज पुर्णिया जिला की पुलिस द्वारा जारी है | जिसका सीमावर्ती जिला क्षेत्र नवगछिया होने के कारण इसकी खोज में नवगछिया जिला की पुलिस को भी लगाया गया है | लेकिन इसका नतीजा अभी तक कुछ भी नहीं निकला है |
वहीं विधायक बीमा भारती सह अन्य लोगों को आशंका है कि या तो उसे अब तक कहीं छुपा कर रखा गया है अथवा उसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया गया है | इसके बावजूद विधायक बीमा भारती का कहना है कि उसे किसी भी हालत में बरामद किया जाय | तभी सच्चाई सामने आ सकेगी | वैसे पुलिस ने विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मण्डल तथा एक अन्य को इस मामले में गिरफ्तार बी कर चुकी है | जिनसे पूछताछ के बाद छापामारी जारी है |