नवगछिया स्टेशन से सटे कटरिया स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के समीप 25 अप्रैल को मिली अज्ञात गर्भवती महिला की लाश की पहचान अब तक नहीं हो सकी है | जिसको लेकर नवगछिया रेल पुलिस तीन दिनों से
परेशान नजर आ रही है |
इस संबंध में नवगछिया रेल थानाध्यक्ष शरद कुमार बताते हैं कि इस महिला की पहचान के लिए घटनास्थल के आस पास के कई गाँव के ग्रामीणों से संपर्क किया जा चुका है | जिसमें से अब तक सधुआ, चापर तथा कुमादपुर व कटरिया बस्ती के कई लोगों से जानकारी प्राप्त की गयी है | फिर भी कोई पहचान नहीं हो  पा रही है | इस अज्ञात महिला की लाश की फोटोग्राफी भी करायी गयी है | जिसे आस पास के सभी थाना में भिजवाया जाएगा | जिससे किसी भी तरह से महिला की पहचान संभव हो सके | तभी मामले का अनुसंधान जल्द पूरा हो पाएगा |
जानकारी के अनुसार उक्त अज्ञात गर्भवती महिला का शव 25 अप्रैल को बरामद किया गया था | जिसका पोस्टमार्टम 26 अप्रैल को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में किया गया | जिसके दौरान उक्त महिला को छह माह की गर्भवती भी  बताया गया है | जो लाल रंग की साड़ी तथा पीला रंग का ब्लाउज पहने थी |
जहां रेल पुलिस के अनुसार बरामद महिला की लाश की पहचान होने बाद ही हत्या के कारणों का सही पता चल पाएगा | वहीं लोग इसे सामान्य हत्या की जगह जान बुझ कर की गयी हत्या अथवा गर्भवती होने के कारण आनर किलिंग भी मान रहे हैं |