ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बालाजी धाम में नवाह और हनुमान चालीसा का पाठ प्रारम्भ

नवगछिया शहर से सटे नवादा ग्राम के समीप पंचमुखी बालाजी धाम में गुरुवार की सुबह से नवाह और हनुमान चालीसा का पाठ प्रारम्भ हो गया | जो लगातार नौ दिनों तक चलेगा |
इस मौके पर मंदिर परिसर में लगायी गयी भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है |



यह जानकारी देते हुए बालाजी धाम के प्रमुख शंकर बाबा ने बताया कि निर्मल बाबा के निर्देशन में 51 विद्वानों द्वारा श्री राम चरित मानस का नवाह पाठ और श्री हनुमान चालीसा का पाठ (11 अप्रैल से 19 अप्रैल तक ) नौ दिनों तक होगा | वहीं 19 अप्रैल को ध्वज पूजन भी होगा | साथ ही 20 अप्रैल को 10 बजे श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा होगी | इसके बाद 3 बजे शोभा यात्रा निकाली जायेगी | जो पूरा नवगछिया नगर का भ्रमण करेगी |