ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अमृत कलश शोभा यात्रा के साथ भागवत कथा का आयोजन प्रारम्भ

नवगछिया शहर में चिरानिया परिवार द्वारा निकाली गयी अमृत कलश शोभा यात्रा के साथ
भागवत कथा का आयोजन गुरुवार को प्रारम्भ हो गया | इस दौरान गुरुवार की सुबह स्थानीय श्री गोपाल गौशाला प्रांगण से 61 अमृत कलश लेकर महिलाओं ने शोभा यात्रा निकाली |

यह शोभा यात्रा गौशाला से निकल कर पोस्ट ऑफिस रोड, पुराना टेलीफोन भवन रोड, हाड़ीय पट्टी, दुर्गा मंदिर रोड, मेन रोड होते हुए छोटी ठाकुर बाड़ी रोड स्थित चिरानिया परिवार के आवास तक पहुंची | इस शोभा यात्रा में आगे आगे दो अश्व, जिनके पीछे मुख्य यजमान, उनके पीछे कलश लिए महिलाएं चल रही थी | जिनके पीछे पीछे चल रहे थे स्वामी आचार्य डा0 संजय कृष्ण जी "सलिल" |