ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

खुले चैती दुर्गा माता के पट, दर्शन को उमड़े श्रद्धालू

नवगछिया में वासंतिक नवरात्र के मौके पर नवमी के दिन शुक्रवार की सुबह शहीद टोला एवं नया टोला तथा महदत्तपुर व नारायणपुर स्थित चैती दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही माता के दर्शन को श्रद्धालू उमड़ पड़े |

इस मौके पर शहीद टोला स्थित मंदिर में जहां पंडित अजीत बाबा ने सभी श्रद्धालुओं को माता की पूजा अर्चना करायी वहीं महदत्तपुर स्थित मंदिर में पंडित प्रमोद झा व मुरली झा ने पूजा अर्चना करायी  | जहां लोग सपरिवार माता के मंदिर पहुँच रहे थे | बाहर मैदान में मेला सा नजारा लग रहा है | भीड़ और श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए कार्यकर्ता भी तैनात देखे गए |
इस मौके पर जहां नवगछिया में भक्ति जागरण का कार्यक्रम आयोजित है | वहीं महदत्तपुर में सिने स्टार म्यूजिकल ग्रूप डांस कोलकाता द्वारा कई आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी |