नवगछिया में रामनवमी के मौके पर महदत्तपुर स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में दो दिवसीय
नृत्य संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गयी है | जिसका शुभारंभ 20 अप्रैल को 11 बजे दिन से होगा |

यह जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के संयोजक नरेंद्र गुलशन, प्रशांत राज, अर्जुन कुमार व पंकज कुमार ने बताया कि राम नवमी मेला समिति 2013 महदत्तपुर द्वारा 20 अप्रैल को 11 बजे दिन से नृत्य - संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गयी है | जिसका फाइनल प्रतियोगिता 21 अप्रैल को 11 बजे दिन से होगी | इसी दिन शाम 6 बजे प्रतिमा विसर्जन के पश्चात रात्रि 9 बजे पारितोषिक वितरण किया जाएगा |
संयोजक नरेंद्र गुलशन ने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान गायन प्रतियोगिता के निर्णायक लोक गायक चेतन परदेशी व संजीव मिश्रा होंगे | वहीं डिक्सन प्रतियोगिता के निर्णायक पंकज प्रियदर्शी तथा डांस प्रतियोगिता के निर्णायक निभाष मोदी होंगे | जहां इस आयोजन समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह (शिक्षक) तथा सचिव संजय कुमार सिंह ( मुखिया यमुनिया पंचायत) एवं कोषाध्यक्ष जय कृष्ण कुमार सिंह हैं |