कामाख्या से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलाने वाली एसी स्पेशल एक्सप्रेस के शुक्रवार को सुबह चार बजे
नवगछिया स्टेशन पहुँचने पर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य शीतल प्रसाद सिंह निषाद के
नेतृत्व मे स्वागत किया और गाड़ी को हरी झंडी दिखायी ।
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस कामख्या से मुंबई जाने के लिए सुबह चार बजकर 36 मिनट पर नवगछिया स्टेशन पर रुकी। पूरी एसी ट्रेन जर्मन तकनीक से बनी बेहद सुंदर लग रही थी। कांग्रेस कार्यकर्ता ने इस मौके पर स्टेशन पर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। मौके पर शीतल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने रामनवमी के मौके पर नवगछिया वासी व भागलपुर वालों के लिए अच्छा तोहफा दिया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस को शुक्रवार के दिन स्पेशल ट्रेन का नाम देकर ट्रायल के रूप मे चलाया गया था। इस मौके पर नवगछिया प्रखण्ड अध्यक्ष शोभानंद झा, इस्माइलपुर प्रखण्ड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव, रमेश मावण्डिया, अशोक सिंह, सुनील चौधरी, शीला देवी निषाद, राजेन्द्र ठाकुर, जय प्रकाश सिंह, राहुल सिंह और मोईन उद्दीन मौजूद थे।
केंद्र सरकार ने बिहार सरकार को बारह हजार करोड़ का विशेष पैकेज देकर अलग खुशी दी है। यह रुपया बिहार के विकास में खर्च होगा। इसके लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा रेल मंत्री पवन बंसल को हार्दिक बधाई दिया है।