ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बारिस से डायवरसन धंसा, एनएच पर लगा महाजाम

नवगछिया में मंगलवार की सुबह हुई वर्षा के कारण नवगछिया अनुमंडल परिसर के पास एनएच-31 पर बना दो जगह का डायवर्सन धंस गया | जहां ट्रक के फंस जाने के कारण एनएच पर पांच घंटे तक जाम लगा रहा।
प्रशासन और पुलिस की काफी मशक्कत करने के बाद यातायात लगभग दिन में 11 बजे सामान्य हुआ। डायवर्सन में एक ट्रक सुबह छह बजे फंसा था। इस दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। एनएच पर सुबह छह बजे डायवर्सन के पास मिट्टी गीली होने की वजह से ट्रक फंस गया। जाम लगने से हाइवे के दोनों तरफ 10 किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसी गाड़ियों में सवार बच्चे पानी व दूध के लिए तरसते रहे।