ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ टीम का चयन

भागलपुर जिला साफ्टबाल क्रिकेट संघ के तत्वावधान में साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दो टीमों का चयन किया गया | इस प्रतियोगिता के लिए नॉर्थ जॉन तथा वेस्ट जॉन की टीम का चयन हाई स्कूल के मैदान में रविवार को एक शिविर के तहत किया गया |

इस चयन शिविर का उदघाटन संघ के जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने किया | मौके पर सचिव बसंत कुमार सिंह, शिविर संयोजक प्रमोद शर्मा, प्रबन्धक मो0 राजू, ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स आदि की मौजूदगी रही |
इस शिविर में जहां नॉर्थ जॉन के लिए मुरारी यादव, मो0 सोनू, मो0 राजू, मो0 मोनाजिर, अनुराग कुमार, गौतम कुमार, दीपक राय, जड्डा, नीरज कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार तथा सेंट कुमार का चयन किया गया | वहीं वेस्ट जॉन के लिए रिंटू कुमार, औरंगजेब , राहुल कुमार, मो0 नाजिर, आशुतोष कुमार, मो0 नाज़िम, मुकेश सुमन, नीरज सिंह, मो0 रिंकू, चन्दन कुमार, रौशन कुमार, रवि कुमार, मो0 आशिफ और बिरजू कुमार का चयन किया गया |