ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अमिट पहचान बनाएगी मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया शाखा - अरविंद

मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया शाखा अपने कार्यकलापों से अमिट पहचान बनाएगी | जिसके तहत नवगछिया शहर में जल्द ही लगभग दस जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था तथा पंद्रह दिनों के अंदर आक्सीजन सेवा
प्रारम्भ कर दी जाएगी | इसके साथ ही खराब पड़ी एम्बुलेंस को भी जल्द मरम्मत कराकर नवगछिया में मंच की ओर से एम्बुलेंस सेवा को पुनः बहाल किया जाएगा |
 उपरोक्त घोषणा मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी ने  रविवार की देर रात की | वे स्थानीय बाल भारती स्कूल में आयोजित मारवाड़ी युवा मंच के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद मंच के पदाधिकारियों तथा सदस्यों को संबोधित कर रहे थे |
मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष संदीप सर्राफ और प्रदीप डोकानिया, सचिव राकेश भरतिया, उपसचिव राज चौधरी और शंभू सर्राफ, कोषाध्यक्ष अनुराग रुंगटा ने रविवार की देर रात अपने अपने कर्तव्य निभाने की शपथ ली | इस मौके पर मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा सहित कई प्रांतीय अधिकारियों की मौजूदगी देखी  गयी |
स्थानीय बाल भारती स्कूल में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जहां जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि सर्राफ एवम आक्सीजन सेवा प्रभारी सुनील वर्मा बनाए गए | वहीं सचिव राकेश भरतिया ने नयी कार्यकारिणी के लिए सुभाष चंद्र वर्मा, रमेश कुमार चौधरी, कन्हैया लाल मावण्डिया, गोविंद केडिया, रवि चौधरी, राहुल कुमार यादुका, विक्रम सर्राफ, अशोक सर्राफ, रवि केजरीवाल, कन्हैया यादुका, गौतम सर्राफ सहित इक्कीस सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी |