ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में भी जारी है कई चिट फंड कंपनियों का कारोबार, निवेशक सकते में

बिहार के पटना, मोकामा, बख्तियारपुर, कटिहार एवं अन्य शहरों की तरह जहां नवगछिया में भी प्रयाग ग्रूप, रोज वैली, तिलक, जीवन समृद्धि, वारिस, स्वाभिमान, एंजिला सहित कई चिट फंड कंपनियों का
कारोबार नन बैंकिंग कंपनी की तरह बेरोक टोक जारी है | वहीं इस क्षेत्र के भी हजारों निवेशक सकते में हैं कि आखिर उनकी जमा पूंजी व रकम का क्या होगा |
इस मामले को लेकर मंगलवार की सुबह से ही नवगछिया के भी कई कंपनियों के कार्यालय खुलते ही उनके कार्यालयों पर जमाकर्ताओं  भीड़ जमा होने लगी | जिसे देख किसी अनहोनी की आशंका से कार्यालय के कर्मचारी किसी तरह से कार्यालय बंद कर रफूचक्कर हो गए | मौके पर जमा लोग हाथ मलते रह गए |अब उनके बीच काफी असमनजस की स्थित पैदा हो गयी है | जिन्हें अपनी पूंजी डूबती नजर आ रही है |