ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भक्त की रक्षा को भगवान् हमेशा रहते हैं तैयार

भक्त की रक्षा को भगवान् हमेशा तैयार रहते हैं  | जिसके लिए वे कोई भी स्वरूप को स्वीकार कर लेते हैं | जब लोक शत्रुरूप राक्षसों के अत्याचारों से व्याकुल हो उठते है ,तब भगवान् युग ग में अवतार लेकर सबको सुखी करते है!

ये बातें गोपालपुर प्रखण्ड के सुकटिया बाज़ार के समीप रतनगंज में 29 अप्रैल से  प्रारंभ श्रीमद भगवत कथा के दौरान बाबा फणी भूषण पाठक ने कही | इस दौरान उन्होने कथा सन्धर्व में 24 अवतार का वर्णन किया !  प्रथम 12 अवतार से लेकर भगवान् द्वारा हिरण्याकश्यप का उद्धार किया गया | बाबा ने कहा अपने को मनुष्य बनाने का प्रयत्न करो यदि इसमें सफल हो गए,तो हर काम में सफलता मिलेगी !
वहीं मौके पर पतंजलि योग समिति नौगछिया प्रशिक्षण मंडल के प्रभारी चंद्रिका जी के द्वारा तीन दिवसीय योग सिविर का भी आयोजन किया गया | जहां सुबह 5 बजे से 7 बजे तक योग सिखाया जा रहा है !