ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में देश भर से ज्यादा हो रही है एनडीए कार्यकर्ताओं की हत्या - शाहनवाज

नवगछिया में लगातार हो रही एनडीए कार्यकर्ताओं की हत्याओं से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह स्थानीय सांसद शाहनवाज़ हुसैन ने खासी चिता जाहीर की हैं |

इस बाबत उन्होने नवगछिया के एसपी और एसडीपीओ से मोबाइल पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नवगछिया में एनडीए कार्यकर्ताओं की हत्या देश भर से ज्यादा हो रही है | यह एक चिंता का विषय है | यहाँ जब भी कोई कार्यकर्ता थोड़ा सा उभरने लगता है तो उसकी हत्या हो जाती है | जैसे पहले जदयु के नेता ज्ञानदेव पटेल की हत्या हो गयी | पिछले दिनों बुल्लन जी की हत्या हो गयी | इसके अलावा कई अन्य कार्यकर्ता डरे और सहमें रहते हैं |