ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में सांसद शाहनवाज़ हुसैन का दौरा आज

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह क्षेत्रीय सांसद शाहनवाज़ हुसैन शनिवार को नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर तथा बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा करेंगे |  इस दौरान वे क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे | साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत होंगे |

यह जानकारी भाजपा के जिला मंत्री मुकेश राणा ने देते हुए बताया कि इस दौरान वे साधुआ , चापर, बनिया सहित कई क्षेत्र का दौरा करेंगे | इसके बाद वे बिहपुर क्षेत्र के नारायणपुर बाजार जायेंगे तथा आशाटोल में हो रहे महा विष्णु यज्ञ में भी शामिल होंगे |