नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के कटरिया स्टेशन पर एक अज्ञात नव विवाहित महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को प्लेटफार्म नम्बर दो के पश्चिम छोर से उसके शव को
बरामद किया है।
हत्यारों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसकी हत्या कर शव को घसीट कर प्लेटफॉर्म के समीप एक गड्ढे में फेक दिया था। साथ ही शव के ऊपर घास डाल दिया था।
नवगछिया जीआरपी पुलिस गुरुवार को दोपहर एक बजे घटनास्थल पर पहुंची | शव को कब्जे में ले कर नवगछिया स्टेशन लाया जहां से उसे पोस्टमार्टम हेतु नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया | रेल पुलिस ने बताया कि महिला की तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। जिस जगह पर उसका गला रेता गया था, वहां पर ढेर सारा खून फैला हुआ है। मृत महिला के दाहिने हाथ में गोदना गुदा हुआ था। महिला लाल रंग की साड़ी, पीले रंग की ब्लाउज व साया पहने हुई थी। उसकी कलाई पर लाल रंग की चूड़ियां थीं। उसके हाथों के सभी नाखून लाल रंग के नेल पॉलिस व पांव आलता से रंगे हुए थे। हत्या होने से पूर्व वह महिला प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित सीमेंट के चबूतरे पर बैठी हुई थी। वहीं पर उसके चप्पल मिले हैं।
रेल एसपी कटिहार जितेंद्र मिश्र ने बताया कि घटनास्थल पर आवश्यक जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर हत्यारों का शीघ्र पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।