ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दो दो राजधानी बालबाल बची, मालगाड़ी दो भाग में बंटी

कटिहार नवगछिया के बीच शनिवार की शाम एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया | जब दो दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन आगे पीछे कटिहार से नवगछिया के रास्ते दिल्ली की ओर जा रही थी | उसी समय नवगछिया से कटिहार की ओर जा रही एक मालगाड़ी
कटरिया और कुरसेला के बीच दो भाग में बंट गयी |
जानकारी के अनुसार बरौनी कटिहार रेल खंड के अंतर्गत नवगछिया स्टेशन से सटे कटरिया स्टेशन से एक मालगाड़ी कटिहार के लिए शाम 4:15 में खुली थी | जिसके महज तीन किलोमीटर आगे जाते ही 4:30 बजे बीच से दो डब्बों को जोड़ने वाली कपलीन टूट गयी | मालगाड़ी दो भाग में हो गयी | जिसे ड्राइवर द्वारा आगे गयी गाड़ी को पीछे लाकर जोड़कर पुनः आगे लेजाने का प्रयास किया गया | जो बेकार साबित हो गया | यह प्रक्रिया चार पाँच बार अपनाई गयी | जहां आगे कुरसेला से पहले कोसी नदी पर पुल भी था |
मालगाड़ी की ऐसी स्थिति के कारण तथा सिंगल ट्रेक के जाम होने के कारण कटिहार से दिल्ली की ओर जा रही दो दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को तत्काल रास्ते में ही रोका गया | जिसमें से एक 12435 अप गुवाहाटी नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को बखरी स्टेशन पर तथा 12423 अप डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को काढ़ागोला रोड स्टेशन पर रोका गया | साथ ही 12408 डाउन कर्म भूमि एक्सप्रेस को नवगछिया स्टेशन पर लगभग एक घंटा तक रोका गया | जहां लाचार होकर मालगाड़ी के दोनों हिस्सों को वापस कटरिया स्टेशन लाया गया | इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ हो पाया |