नवगछिया भागलपुर के बीच विक्रमशिला सेतु पथ पर जाह्नवी चौक के समीप शनिवार की दोपहर मैजिक और ट्रक की टक्कर हो गयी | जिसके फलस्वरूप मैजिक का चालक सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये |
जिनमें से दो लोगों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए भेजा | जबकि सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही परवत्ता थानाध्यक्ष सुदीन राम दल बल के साथ पहुंचे | मौके पर सभी घायलों को भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल भिजवाया |