नवगछिया शहर सहित पूरे नवगछिया पुलिस जिला में लगातार बढ़ते अपराध पर छात्र राजद ने गहरी चिंता व्यक्त की है | जिसके विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का ऐलान किया है |
छात्र राजद के जीबी कालेज के अध्यक्ष अकलेश कुमार यादव ने इस संबंध में मंगलवार को नवगछिया के एसपी से मुलाक़ात कर एक ज्ञापन भी सौंपा है | जिसमें कहा गया है कि शहर के प्रोफेसर कालोनी स्थित अपने घर से 4 अप्रैल को स्कूल जाने के लिए निकला छात्र निशांत अब तक लापता है | जिसका नवगछिया पुलिस कोई अता पता नहीं लगा पायी है | जिसके विरोध में छात्र राजद चरण बद्ध तरीके से आंदोलन करेगी और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी |
छात्र राजद अध्यक्ष ने बताया कि नवगछिया एसपी ने निशांत की बरामदगी के लिए एक सप्ताह का समय लिया है | एसपी से मिलने जाने के दौरान मनीष कुमार, भवेश कुमार, राघव कुमार, आशीष कुमार, पिंटू कुमार, रत्नेश कुमार, संतोष कुमार, अशोक कुमार, राहुल कुमार और राजेश कुमार भी साथ थे |