इस साल का पहला चंद्र ग्रहण कल रात को चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन पड़ेगा। गुरुवार के दिन लगने वाला यह ग्रहण स्वाति नक्षत्र में तुला राशि में होगा। भारत में
रात 1:22 बजे से लेकर 1:53 बजे तक ग्रहण दिखेगा। वहीं, एक माह बाद आगामी 25 मई को फिर से चंद्र ग्रहण लगेगा। वृश्चिक राशि में लगने वाला यह ग्रहण सुबह 4:09 बजे शुरू होगा, लेकिन सुबह 9:39 बजे दिखाई देने की संभावना है।
ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक 25 अप्रैल की रात और 26 अप्रैल की सुबह लगने वाले इस ग्रहण का प्रभाव जातकों पर 108 दिन तक रहेगा। हालांकि भारत की अपेक्षा पड़ोसी देशों में पहले चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यह ग्रहण सुबह 11:32 बजे शुरू होगा और सुबह 5:43 बजे तक रहेगा। भारत में 31 मिनट तक ग्रहण रहेगा।
स्नान और दान कर पाएं शुभ फल
ज्योतिषाचार्य पंडित शिव शंकर ठाकुर ने बताया कि चंद्र ग्रहण के समय स्नान दान करने से जातक को शुभ फल मिलता है। चंद्र ग्रहण में यह फल लाख गुना तो सूर्य ग्रहण में लाख से दस गुना अधिक फल प्राप्त होता है। इसके अलावा, साधारण जल में गंगा जल मिलाकर स्नान दान किया जाए तो करोड़ गुना फल मिलता है। उन्होंने बताया कि ग्रहण के समय स्नान व प्रभु का ध्यान करना शुभ है। वहीं, चंद्र ग्रहण के बाद दान करना अतिशुभ है। चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए राशिानुसार ब्राrाण को दान करें।
