ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बाबुल का करार बेकार, तिलक से पहले लड़की हुई फरार

नवगछिया के एक बाबुल (पिता) का करार उस समय बेकार हो गया | जब उसकी शादी योग्य लड़की तिलक की रश्म होने से पहले ही घर से फरार हो गयी | लड़की के पिता की सारी योजना धरी की धरी रह गयी | इस बाबत लड़की के पिता ने परवत्ता थाना में एक आवेदन भी दिया है |

जानकारी के अनुसार उक्त लड़की के लिए उसके पिता जगतपुर निवासी गणोश यादव लड़की की शादी के लिए तिलक देने 24 अप्रैल को बेगूसरायजाने वाले थे | इसी बीच 23 अप्रैल को उन्होने परवत्ता थाना में पुलिस को एक आवेदन देते हुए बताया है कि उनकी लड़की घर से अचानक गायब हो गयी |

इस संबंध में जगतपुर निवासी गणोश यादव ने लड़की के अपहरण की आशंका भी जतायी है। वहीं परवत्ता पुलिस ने  बताया कि लड़की के पिता द्वारा एक सनहा दर्ज कराया गया है | फिलहाल यह मामला प्रेम प्रसंग का लगता है | जिसकी वजह से घर से लड़की अन्यत्र शादी तय होने से पहले ही शनिवार की शाम वह फरार हो गई। लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बताते चलें कि नवगछिया पुलिस जिला में इस तरह के प्रेम प्रसंग वाले आये दिन होते रहते हैं | लड़कियां अपने प्रेमी संग फरार हो जाती है | जिसके परिजनों द्वारा अपहरण का मामला बताया जाता है | प्राथमिकी भी दर्ज कर पुलिस खोज बीन में लग जाती है | काफी परेशानी से लड़की को बरामद भी किया जाता है | जहां अंत में लड़की अपने प्रेमी लड़का के साथ रहने की बात न्यायालय में भी कह देती है | जहां न्यायालय भी बालिग लड़की को लड़के के साथ रहने का आदेश दे देते हैं | वहीं बेचारा लड़की का बाप हाथ मलता रह जाता है |