ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में होने वाले श्री मदभागवत सप्ताह कथा महाज्ञान यज्ञ की तैयारी प्रारम्भ

नवगछिया में पहली अप्रेल से इंटर स्तरीय विद्यालय में शुरू होने वाले श्री मदभागवत सप्ताह कथा महाज्ञान यज्ञ की तैयारी ज़ोर शोर से प्रारम्भ  हो चुकी है | जिसकी सफलता को लेकर रविवार को स्वामी आगमानंद जी महाराज की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक भी की गयी |

इस बैठक में एक समिति का गठन भी किया गया | जहां अनिमेष सिंह, कुन्दन सिंह, रामनाथ सिंह, अशोक शर्मा, शंकर लाल केडिया, विजय कुमार भगत, विमल कुमार चिरानिया, भोला शर्मा, राज कुमार, निर्मल चिरानिया, मंटू साहू, पप्पू भगत, सुमित कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार व जय प्रकाश गुप्ता सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद देखे गए | इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पंडाल का निर्माण कार्य भी प्रारम्भ हो चुका है | जिसके साथ ही विभिन्न तैयारियां भी प्रारम्भ कर दी गयी है |
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के पहले दिन यानि 1 अप्रेल को विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी | इसके बाद हवन और कथा का कार्यक्रम प्रारम्भ होगा |