शनिवार को चैंबर के 24 सदस्यीय कार्यसमिति के संपन्न हुए चुनाव में टीम के सभी 19 सदस्यों ने जीत हासिल की। विजयी 24 प्रत्याशियों में नौ चेहरे नए हैं। अशोक भिवानीवाला को सर्वाधिक 423 वोट मिले हैं। भागलपुर, नवगछिया, कहलगांव और सुल्तानगंज के 643 में 549 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें सात वोट को रद किया गया।
साढ़े चार बजे से मतों की गिनती शुरू हुई जो रात दस बजे तक चली। चार राउंड की गिनती के बाद रात साढ़े दस बजे चुनाव प्रभारी शंकर लाल जैन ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। चुनाव परिणाम सामने आते ही विजयी उम्मीदवार खुशी से उछल पड़े। समर्थकों व प्रशंसकों ने विजयी उम्मीदवारों को माला पहना कर बधाई दी। भागलपुर सहित नवगछिया में भी खूब आतिशबाजी की गई। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर खुशी जाहिर की।
कौन कितने पानी में ---
अशोक भिवानीवाला 423
नवनीत ढ़ांढनियां 407
रमण साह 403
जगदीश चंद्र मिश्र पप्पू 402
अमरनाथ गोयनका 399
शैलेन्द्र कुमार सर्राफ 396
गोपाल राम चौधरी 392
पवन सुल्तानियां 381
पद्म जैन 376
डॉ. गोपाल कृष्ण मिश्र 362
रोहित झुनझुनवाला 339
बद्री प्रसाद छापोलिका 336
बाल कृष्ण मावंडिया 335
अरूण बाजोरिया 332
शिव कुमार केजरीवाल 332
रतन कुमार संथालिया 328
अजित जैन 325
श्रवण बाजोरिया 325
प्रदीप ढ़ाढनियां 324
सुनील कुमार साह 320
संजीव शर्मा उर्फ लालू शर्मा 318
राम रतन चूड़ीवाला 316
कुंज बिहारी झुनझुनवाला 315
पुनीत चौधरी 296
चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि चैंबर के नए कार्यसमिति के चुनाव में 24 में से 9 नये चेहरे आगे आए हैं। जबकि पिछले कार्यसमिति के 17 में से 2 पुराने चेहरे डॉ. पुष्पा दुबे और बलबंत अग्रवाल को हार का मुंह देखना पड़ा है। बाकी 15 पुराने सदस्यों ने फिर से जीत हासिल की है।
कार्यसमिति के 9 नए चेहरे
- गोपाल राम चौधरी
- पवन सुल्तानियां
- रोहित झुनझुनवाला
- बाल कृष्ण मावंडियां
- अरूण बाजोरिया
- श्रवण बाजोरिया
- प्रदीप ढांढनिया
- लालू शर्मा
- पुनीत चौधरी
