राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने त्रिपुरा के राज्यपाल डीवाई पाटिल को बिहार
स्थानांतरित किया है व बिहार के राज्यपाल देवानंद कुंवर को त्रिपुरा भेजा
है। सीबीआइ के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार और कांग्रेस के पुराने दिग्गज एससी
जमीर शनिवार को क्रमश: नगालैंड और ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त किए गए।
नगालैंड के राज्यपाल और दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त निखिल कुमार केरल के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता वी राजामणि ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा है कि अश्वनी कुमार 2008 के अगस्त से 2010 के नवंबर तक केंद्रीय जांच ब्यूरो के प्रमुख थे। वह सीबीआइ के पहले पूर्व प्रमुख हैं जिन्हें राज्यपाल नियुक्त किया गया है। दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त निखिल कुमार जो अब तक नगालैंड के राज्यपाल थे, उनका स्थानांतरण केरल कर दिया गया है। नगालैंड के चार बार मुख्यमंत्री रहे और गोवा, महाराष्ट्र व गुजरात के राज्यपाल रह चुके 81 वर्षीय जमीर को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।