ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में रेल किनारे मिली महिला की पर्स

नवगछिया स्टेशन से सटे पूरब रेल किनारे शनिवार की सुबह एक अज्ञात  महिला की पर्स मिली | जिसे देखने वालों की अच्छी भीड़ लगी थी | जिसकी खबर नवगछिया रेल पुलिस को मिलते ही रेल थानाध्यक्ष शरद कुमार एवं आरपीएफ़ इंचार्ज आर मांझी भी जाकर उक्त पर्स को देखा |
जिसे नवगछिया रेल थाना लाकर जांच पड़ताल की |
इस अज्ञात महिला के मिले पर्स में महिला का चूड़ी बॉक्स, लिपिस्टिक, बिंदी, दवा, इत्यादि सौदर्य सामग्री के अलावा एक वॉटर आईडी कार्ड भी मिला | जो सुल्तानपुर के कादीपुर निर्वाचन क्षेत्र के अजीत कुमार की 25 वर्षीय पत्नी सुमन सिंह का था | इसके अलावा अन्य कोई सुराग इस पर्स का नहीं मिला | आशंका है कि किसी महिला रेल यात्री की  उक्त पर्स को यात्रा के दौरान किसी चोर द्वारा गायब किया गया है | जिसको जांच कर या जरूरत का सामान निकाल कर पर्स को ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया है |