नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ के पूर्व वार्ड पार्षद डा0 इंतसार आलम उर्फ बुल्लन (40) के शोक में 22 मार्च शुक्रवार को नवगछिया बाजार बंद रहेगा | जिसका निर्णय 21 मार्च को नगर पंचायत कार्यालय भवन में वार्ड पार्षदों एवं अन्य कर्मियों की एक बैठक में लिया गया |
ज्ञात हो कि पूर्व वार्ड पार्षद डा0 इंतसार आलम उर्फ बुल्लन पर 19 मार्च की रात नवगछिया बाजार से घर उजानी जाने के दौरान रास्ते में हुए जानलेवा हमले के बाद 21 मार्च की सुबह उनकी मौत हो गयी | मौत की खबर से पूरा नवगछिया मर्माहत है |
बताते चलें कि डा0 इंतसार आलम उर्फ बुल्लन डबल एमए और पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्थानीय राजनीति में रुचि लेने लगे थे | बीबी शबाना बानो से शादी के बाद इन्हें इस समय दो लड़की और सात माह का एक लड़का है | ये नवगछिया नगर पंचायत में वर्ष 2002 से 2007 तक वार्ड पार्षद रहे | इसके बाद वर्ष 2007 से 2012 तक उनकी बीबी शबाना बानो वार्ड पार्षद रही | वहीं 2012 से इस समय चालू सत्र में उनकी माँ नूरजहां खातून वार्ड पार्षद हैं | इस अंतिम चुनाव की मतगणना के समय कुछ विरोधी लोगों ने विरोध जताया था | जिस दौरान रोड़े बाजी की घटना में 15 लोग नामजद अभियुक्त भी बनाए गए थे | जिसका मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है |
पिछले चुनाव के बाद से राजनीति के अलावा ये व्यापार के क्षेत्र में भी कदम बढ़ा रहे थे | जानकारी के अनुसार हाल ही में डा0 बुल्लन ने रियल स्टेट यानि जमीन की प्लाटिंग व खरीद बिक्री के कार्य में रुचि लेनी शुरू की थी |