ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गैंगरेप : लड़की की हालत नाजुक, बचना काफी मुश्किल

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में गैंगरेप का शिकार हुई 23 साल की लड़की की हालत नाजुक है। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती लड़की को डॉक्टर लगातार वेंटिलेटर पर रखे हुए हैं और उसकी हालत पर लगातार नजर रखे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जिस तरह की हैवानियत इस लड़की के साथ हुई है, उसमें उसका बचना काफी मुश्किल
नजर आ रहा है। अस्पताल के मुताबिक बलात्कार के मामले में उसके सामने इतना गंभीर केस अब तक नहीं आया है।
गैंगरेप पीड़ित फिजियोथेरेपिस्ट की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। रविवार रात हादसे का शिकार हुई लड़की की हालत मंगलवार शाम और बिगड़ गई और इसके बाद उसे पूरी तरह वैंटिलेटर पर रखा गया है। अस्पताल में लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक चोटों को देखते हुए लड़की के बचने की उम्मीदें बेहद कम दिखाई दे रही हैं। 
डॉक्टर के मुताबिक लड़की के शरीर में बुरी तरह दर्द है, सांस लेने में काफी तकलीफ है। नब्ज 130 पर है, जो सामान्य 72 से काफी ज्यादा है। संक्रमण बढ़ने से खून में प्लेटलेट्स स्तर गिरकर 48 हजार रह गया है। जो सामान्य हालत में डेढ़ लाख से साढ़े 4 लाख होता है। पल्स रेट बढ़ना और प्लेटलेट्स घटना चिंता का कारण है।  
इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा है कि हमने पीड़ित लड़की की तीन बार सर्जरी की है लेकिन हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।डॉक्टरों का कहना है कि जब भी लड़की को होश आता है वह रोने लगती है। उसे इतनी अधिक गहरी चोट लगी थी कि उसका करीब 1 लीटर खून बह चुका है। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़ित लड़की का सीटी स्कैन भी किया गया जिसमें पता चला कि उसकी रीढ़ की हड्डी में भी काफी चोट लगी है|
ऐसा माना जा रहा है कि आरोपियों ने विरोध करने पर लड़की को भी मारा-पीटा था। उसकी जांच में 6 डॉक्टर लगे हैं, जो जल्द से जल्द उसे सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास कर रहे हैं। उसके दोस्त का भी इलाज आईसीयू में चल रहा है।