ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चलती बस में गैंगरेप: आरोपियों की साकेत कोर्ट में पेशी आज

आज संसद से लेकर सड़क तक बवाल के आसार
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए पूरे देश को हिला देने वाली इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को आज साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस ने बलात्कार की धाराओं के साथ-साथ कत्ल की कोशिश का मामला भी दर्ज किया है। इसके अलावा राजधानी की
खराब कानून व्यवस्था को लेकर आज संसद से लेकर सड़क तक बवाल के आसार हैं।
पूरे देश को हिला देने वाली इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी दिल्ली पुलिस के कब्जे में है। दिल्ली पुलिस इन आरोपियों को आज साकेत कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले मंगलवार को मुख्य आरोपी राम सिंह को अदालत 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज चुकी है।
वहीं इस घिनौनी वारदात के विरोध में धरने प्रदर्शन का दौर जारी है। महिला सांसद जहां इस मामले को लेकर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से मिलने वाली हैं, वहीं एनडीए की महिला सांसद संसद परिसर में धरना देंगी। इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
दिल्ली की खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को सड़कों पर उतरे दिल्ली के छात्र-छात्राएं आज भी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। डीयू के छात्र आज दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। वहीं दिल्ली सरकार ने सुझाव दिया है कि कि गैंगरेप को गैर जमानती अपराध बनाया जाए। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश से इस तरह के मामलों के लिए पांच फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की गुजारिश की है। इसके अलावा उन्होंने गृहमंत्री से मिलने का समय भी मांगा है।