ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आखिर मिल ही गया नवगछिया में भी एक मुन्ना भाई

आखिर मिल ही गया नवगछिया में भी एक मुन्ना भाई | जिसकी खोज का जिम्मा नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस उपधीक्षक मुख्यालय पारस नाथ साहू ने सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान आदर्श मध्य विद्यालय में तैनात परीक्षकों को दी थी | वहीं जांच के दौरान इसी केंद्र पर एक मुन्ना भाई बीपीएससी को गिरफ्तार कर लिया गया | जो दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा था |

जानकारी के अनुसार रविवार को नवगछिया में हो रही सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान
दूसरी पाली में राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र में यह मुन्ना भाई बीपीएससी गिरफ्तार किया गया | जो पकरा के जगदीश शर्मा के पुत्र सूर्य भानु कुमार ( क्रमांक 2781040148) की जगह यह परीक्षा दे रहा था | इस दौरान गिरफ्तार किए गए युवक ने अपना नाम ललन कुमार पिता प्रमोद मंडल घर राघोपुर बताया | जो स्वयं बीपीएससी की तैयारी भी कर रहा है | साथ ही उसने यह भी बताया कि यह आफ़र उसने मुंगेर के राजीव कुमार से पाँच हजार में लिया था |