सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान नवगछिया में 541 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे | जबकि इस परीक्षा के तहत प्रशासन और पुलिस की कड़ी मौजूदगी देखी गयी | नवगछिया अनुमंडल के सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस का कडा पहरा दिखाई दिया | वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पारस नाथ साहू सहित कई पदाधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कराते भी देखा गया | जहां हर जगह दंडाधिकारी की भी मौजूदगी देखी गयी |
जानकारी के अनुसार मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में पहली और द्वितीय पाली में क्रमशः 47 और 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे | वहीं इंटर स्तरीय विद्यालय में क्रमशः 48 और 62, इंटर स्तरीय रुंगटा बालिका विद्यालय में 54 और 36, राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय में 20 और 27, जीबी कालेज में 55 और 69 तथा बनारसी लाल सराफ़ कालेज में 25 और 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे |