19 जनवरी को होगा मतदानअधिवक्ता संघ नवगछिया का चुनाव का कार्यक्रम गुरुवार को घोषित कर दिया गया | जिसे घोषित करते हुए चुनाव पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि चुनाव के लिए मतदान 19 जनवरी को होगा | इसके लिए मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन भी 13 दिसंबर गुरुवार को किया गया | जिसमें 466 अधिवक्ताओं का नाम शामिल है | चुनाव पदाधिकारी के अनुसार पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है -
मतदाता सूची के खिलाफ दावा आपत्ति --15 दिसंबर तक
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन -- 18 दिसंबर को
नामांकन की तिथि -- 19 एवं 20 दिसंबर
नामांकन पत्रों की जांच -- 21 दिसंबर को
वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन -21 दिसंबर की संध्या
नाम वापसी की तिथि -- 22 दिसंबर
नामांकन पत्रों का अंतिम प्रकाशन -- 22 दिसंबर की संध्या
मतदान की तिथि -- 19 जनवरी ( 10 : 30 से 4 : 00 बजे तक )
मतगणना की तिथि -- 19 जनवरी की संध्या 5 बजे से
शपथ ग्रहण -- 21 जनवरी को