बिहार की फारेनसिक टीम ने गुरुवार को नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक पर कथित जानलेवा हमले की जांच की | इस क्रम में इस जांच टीम के लोगों ने बलहा गाँव, बहियार, घोड़ों के निशान आदि की जांच की | साथ ही साथ भाजपा विधायक ई0 कुमार शैलेंद्र एवं उनके अंगरक्षक से भी पूछताछ की |
टीम के सदस्यों द्वारा विधायक के वाहन की भी जांच की गयी | इसके अलावा इनलोगों ने
क्षेत्र की भोगौलिक स्थिति का भी जायजा लिया गया | जिनके साथ सहायक अवर निरीक्षक रघुवीर राम और बाल चंद्र राम भी थे |