ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कुख्यात धुर्वा सहित तीन के खिलाफ हुई कुर्की

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर के कुख्यात अपराधी धुर्वा यादव सहित तीन के खिलाफ  कुर्की जब्ती की कार्यवाई हुई | जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक नवगछिया आनंद कुमार सिंह ने भी की |
जानकारी के अनुसार न्यायालय के आदेश के तहत गुरुवार को सबना यादव, धुर्वा यादव और मुकेश यादव की चल संपत्ति को
बिहपुर भवानीपुर पुलिस द्वारा कुर्क किया गया | इन लोगों पर अपराध के कई मामले पहले से दर्ज बताए गए हैं | इधर 11 दिसंबर को बिहपुर के भाजपा विधायक द्वारा भी इनलोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है | जिसकी उच्चस्तरीय शिकायत भी की गयी है |