नवगछिया स्थित व्यवहार न्यायालय की दो अदालतों ने बुद्धवार को हत्या के दो अलग अलग मामलों में दो लोगों को दोषी करार दिया है | दोनों अदालतों द्वारा जिनकी सजा 21 दिसंबर को मुकर्रर की जाएगी | जानकारी के अनुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विजय कुमार सिन्हा की अदालत ने सत्र वाद
संख्या 324/04 के अभियुक्त करारी तिनटेंगा निवासी फूचो मण्डल को बूचो रजक की हत्या के जुर्म में दोषी करार दिया है | जिसकी सजा 21 दिसंबर को सुनायी जायेगी | इस मामले में सरकार की तरफ से अपर लोक अभियोजक देवेन्द्र कुमार सिंह ने बहस में भाग लिया |
वहीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ डीपी केशरी की अदालत ने सत्र वाद संख्या 728/11 के अभियुक्त करारी तिनटेंगा निवासी पटवारी महतो को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है | जिसकी सजा 21 दिसंबर को सुनायी जायेगी | इस मामले में भी सरकार की तरफ से अपर लोक अभियोजक देवेन्द्र कुमार सिंह ने बहस में भाग लिया |