ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज छोटी दिवाली है, मिठाई खरीदने से पहले सावधान!

क्या आप आखिरी वक्त पर दीवाली की मिठाई खरीदने की सोच रहे हैं, अगर हां तो ठहरिए। क्योंकि कुछ मिलावटखोर दीवाली के मौके पर ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए आपकी और हमारी सेहत से खिलवाड़ करने में जुट गए हैं। आज है छोटी दीवाली और कल
बड़ी दीवाली। इस मौके पर जमकर हो रही है शॉपिंग तो कहीं मिठाई खरीदी जा रही है। दीपावली के मौके पर हर कोई चाहता है कि अच्छी सी अच्छी मिठाई से मेहमानों का स्वागत हो। लेकिन, अगर आप मिठाई खरीदने जा रहे हैं तो खरीदारी के पहले सौ बार जांच परख लीजिए, क्योंकि हर गली में मोहल्ले में मिल रही हैं मिलावटी मिठाइयां।
हर रंग की मिठाई, हर किस्म की मिठाई, लेकिन ये मिठाई खतरनाक है। सेहत के लिए लाभदायक नहीं बल्कि हानिकारक है। इन मिठाइयों को खाने के बाद डॉक्टरों के चक्कर लगना तो तय है।